खम्हरिया जंगल में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, जनपद उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कवर्धा। संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन गत दिनो खम्हरिया जंगल में किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कवर्धा के जनपद उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्थित थे। श्री साहू ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अति आवश्यक है। खेल खेलने से हमारा तन, मन स्वस्थ्य होता है साथ ही आपसी भाईचारा और प्रेम भी बढ़हता है। उन्होने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई लिखाई करने के साथ ही इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुनेश्वर पटले, लेखराम पंचेश्वर, राजकुमार मेरावी, धूप सिंह धुर्वे, सगे राम कावरे, रमेश मात्रे सरपंच पति, अंतराम चौधरी उपसरपंच, लुकू राम सहरे, पुसु राम कावरेबड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रेगाखार मंडल की भाजपा मंडल स्तरीय बैठक
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी रेगाखार मंडल की मंडल स्तरीय बैठक गत दिनो रेंगाखार में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से लोकसभा के सांसद संतोष पाण्डेय, कवर्धा विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, जिला भाजपा के महामंत्री वीरेंद्र साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष पटेल, उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष मंगलू पोर्ते, राजकुमार मरावी, मनीराम यादव, कपूरचंद ठाकरे, भुवनेश्वर पटले, कमलेश राठौर धूपसिंह धुर्वे सहित सभी बूथ के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद श्री पाण्डेय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के विषय में कहा कि केन्द्र सरकार लगातार देश हित में कार्य कर रही है। मोदी सरकार जहां देश को शिखर में ले जाने का कार्य कर रही है वहीं वह देशवासियों की आवश्यकताओं के प्रति भी गंभीर है। कोरोना काल में वेक्सीनेशन व नल जल योजना, प्रधान मंत्री आवास, खाद्या योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। वहीं विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र वैष्णव ने संगठनत्मक जानकरी देकर बूथ स्तर पर पहुचकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। विरेन्द्र साहु ने प्रदेश में झूठ की बुनियाद में बनी सरकार के कार्यकाल में बढ़ रहे भ्रस्टाचार, कुनीति, जर्जर कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को देते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार उखाड़ फेंकने का आव्हान किया.



